फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested people with fake currency in mughalsarai chandauli

यूपी: रुपये दोगुना करने के नाम लोगों को देते थे इस तरह झांसा, हाथों में रह जाती थी नमक की थैली

Wed, 08 Jan 2020 10:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Jan 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Police arrested people with fake currency in mughalsarai chandauli
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 57 सौ रुपये के नकली नोटों के साथ चार लोगों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक कार भी बरामद की गई है। आरोपी जाली नोटों के धंधे का लालच दिखाकर लोगों को ठगते थे।

विज्ञापन


मंगलवार को सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने कोतवाली में बताया कि मुगलसराय कोतवाली पुलिस सोमवार की रात सेंट्रल कालोनी स्थित ओवरब्रिज के समीप वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। पुलिस ने एक ब्रेजा कार की जांच की तो उसमें रखे बैग में सौ रुपये के 31, 200 रुपये के आठ और पांच सौ रुपये के दो जाली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस, कार सवार चारों लोगों को कोतवाली ले आई। इनकी पहचान किशोर कुमार अग्रवाल, अजय कुमार बरनवाल, कौशल कुमार सिंह, सुप्रिया सभी निवासी थाना क्षेत्र तिलैया, कोडरमा झारखंड के तौर पर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सभी ने बताया कि जाली नोटों की सप्लाई का झांसा देकर वे ग्राहक को फंसाते थे। उसके बाद एक बैग में नमक और पेपर भरकर उस पर ताला लगाकर डिलीवरी करते थी। कभी ग्राहक बैग खोलकर नोट दिखाने की बात करता तो पुलिस का डर दिखाकर भगा देते। दो लाख के जाली नोट देने के एवज में एक लाख रुपये लेते थे।

पुलिस के अनुसार पकड़े आरोपियों के तार नेपाल से भी जुड़े हैं। इन्हें नकली नोटों का सैंपल राजस्थान के जयपुर निवासी कोई जैन नाम का शख्स मुहैया कराता है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

मोबाइल में मिले वीडियो की भी जांच शुरू
मुगलसराय कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के पास से मिले मोबाइल में पुलिस को एक वीडियो भी मिला है। वीडियो में करोड़ों रुपये के नोट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस वीडियो की असलियत खंगालने में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियों में दिखाई दे रहे नोट असली है या नकली। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed