फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested history sheeter Honey for demanding extortion from businessman cantt varanasi

वाराणसी: रंगदारी मांगने के आरोप में झुन्ना का दोस्त हनी गिरफ्तार, कट्टा की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 18 Nov 2019 09:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Nov 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
police arrested history sheeter Honey for demanding extortion from businessman cantt varanasi
पुलिस की गिरफ्त में हनी। - फोटो : अमर उजाला

व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ हनी को सोमवार को पुलिस ने पांडेयपुर से गिरफ्तार किया। अंतर जनपदीय गैंग के सरगना हनी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए। हालांकि, प्रकरण में पुलिस को हनी के दोस्त विवेक सिंह उर्फ कट्टा की तलाश है। 50 हजार के इनामी बदमाश रहे हनी के पर वाराणसी और गाजीपुर में गंभीर आपराधिक मामलों में 23 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


कैंट पुलिस के अनुसार पंजाब की जेल में बंद झुन्ना और हनी दोस्त हैं। दोनों कई वारदात में सहयोगी रहे हैं। रविवार को झुन्ना पंडित के कहने पर रविवार को पांडेयपुर स्थित व्यापारी अरविंद सिंह की दुकान पर हनी और विवेक पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने गए थे।
विज्ञापन


रुपये न देने पर अरविंद को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रंगदारी मांगे जाने की शिकायत मिलने पर खजुरी पांडेयपुर निवासी हनी की तलाश शुरू की गई। उसके पांडेयपुर में होने की सूचना मिली तो उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं। पूछताछ में हनी ने बताया कि वह वरुणा पार क्षेत्र के कई व्यापारियों से रंगदारी वसूलता रहा है। इसी क्रम में अरविंद से भी उसने पांच लाख की रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed