फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested accused of sexual harassment in bhelupur mau inspector suspended in varanasi

सामूहिक दुष्कर्म करने वाला आरोपी हाजी गिरफ्तार, निलंबित दरोगा समेत तीन की तलाश जारी

Thu, 06 Feb 2020 01:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Feb 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accused of sexual harassment in bhelupur mau inspector suspended in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बजरडीहा निवासी हाजी मोइनुद्दीन को बुधवार को पुलिस ने देव पोखरी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। मोइनुद्दीन को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में मऊ जिले में तैनात निलंबित दरोगा उमराव खान, मो. शाहिद और इब्राहिम की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन


भेलूपुर थाने में सोमवार रात एक महिला की तहरीर के आधार पर दरोगा उमराव सहित चार के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला का आरोप है कि करीब ढाई-तीन साल पहले आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया गया। विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
लंका थाना के भगवानपुर निवासी अमित यादव को मंगलवार रात चौकाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। फुलवरिया चौकी प्रभारी अजीत कुमार पासवान ने बताया कि अमित के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में बीते दिनों कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अमित के चौकाघाट में मौजूद होने की सूचना मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed