सोनभद्र हत्याकांड : पांच और आरोपी हुए गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 34 लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित उभ्भा हत्याकांड में मंगलवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को दीनानाथ, रामधनी, हरिश्चंद्र, फूलचंद्र और विजय को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। अब तक इस हत्याकांड के 34 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
उभ्भा हत्याकांड मामले में अभी तक कुल मिलाकर 34 गिरफ्तारी की जा चुकी है। इन गिरफ्तार लोगों में 16 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि अज्ञात अभियुक्तों में से 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नामजद लोगों में ग्राम प्रधान यज्ञदत्त सिंह, गणेश, विमलेश, धर्मेंद्र, नीरज राय, कोमल सिंह, अशर्फी, प्रमोद, ओमप्रकाश, निधिदत्त व देवदत्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा अज्ञात लोगों में शीतला प्रसाद, प्रदीप, चंदन सिंह, सतीश, सुरेश कुमार, आशुतोष, राजीव कुमार, दिनेश, हनुमान, अशोक कुमार, गोलू, धर्मेंद्र कुमार, विपुल कुमार, विजय कुमार, रामकेश, वागेंद्र, सुरेंद्र व लुल्लर को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है।
इनमें से वागेंद्र मिर्जापुर जिला के मड़िहान थाना क्षेत्र के लेदुकी गांव का निवासी है, जबकि अन्य 33 गिरफ्तार लोग मूर्तिया, सपही गांव के निवासी हैं। बता दें कि उभ्भा में विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग, चले लाठी-डंडे में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 28 लोग घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।