{"_id":"5d79ed178ebc3e01346cbc6a","slug":"poeple-beat-a-man-as-child-thief-in-haliya-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : शाम को टहल रहे युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी : शाम को टहल रहे युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज
Thu, 12 Sep 2019 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में मंगलवार की शाम को टहल रहे एक युवक की ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को युवक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बीते दिन मंगलवार की शाम को क्षेत्र में एक युवक को घूमते देख ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ घेर लिया। उससे गांव में आने का कारण पूछने लगे। कुछ भी नहीं बताने पर ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह उसे थाने ले आए।
विज्ञापन
एसआई मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में किसी से मिलने आया था, उसने अपनी आईडी दिखाई। वह श्रावस्ती जिले के भिनका थाना क्षेत्र के वनकटवा गांव निवासी आशाराम पुत्र लल्लू प्रसाद है।
विज्ञापन
पीड़ित आशाराम की तहरीर पर पुलिस ने पिटाई करने वाले सिकटा गांव निवासी बबलू एंव विरेन्द्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।