फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people beat a woman tied to a tree as child thief in cholapur varanasi

बच्चो चोर कहकर महिला की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने छुड़ाया

Tue, 24 Sep 2019 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Sep 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
people beat a woman tied to a tree as child thief in cholapur varanasi
महिला को पेड़ से बांधा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बच्चो चोर कहकर लोगों को पीटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बच्चा चोरी की अफवाह पर किसी को भी पीट देते हैं। सोमवार देर रात को भी एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर कहकर उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर मुसहर बस्ती में सोमवार रात को बच्चा चोर कहकर एक महिला पेड़ के सहारे रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को लोगों के बीच से छुड़ाया। घायल अवस्था में पुलिस महिला को थाने ले आई।

महिला की शिनाख्त चोलापुर थाना क्षेत्र के काकलपुर ग्राम सभा के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन महिला को घर ले आए और उसका किसी अस्पताल में इलाज कराया। परिजनों ने बताया कि एक बेटे की मृत्यु के बाद से वह मानसिक रूप से कमजोर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed