फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panch imposed a fine of two lakhs on a man caught in a molestation azamgarh

अश्लील हरकत पकड़े गए युवक पर पंचों ने लगाया दो लाख का जुर्माना, करनी पड़ेगी दूसरी शादी

Mon, 21 Oct 2019 11:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Panch imposed a fine of two lakhs on a man caught in a molestation azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात अश्लील हरकत करते हुए लोगों ने एक शादीशुदा युवती और युवक को पकड़ लिया। सोमवार को इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें पंचों ने युवती को दूसरी शादी करने और बच्चे के भरण पोषण के लिए आरोपी युवक से दो लाख रुपये देने का फरमान सुनाया। यह रुपये नौ नवंबर तक देने की समयसीमा तय की गई है। पंचों के इस फैसले की जोरों पर चर्चा है।

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी नौ मई को जौनपुर जिले के रहने वाले एक युवक के साथ हुई है। शादी में विदा होकर युवती ससुराल गई। करीब सप्ताह के भीतर फिर से मायके चली आई। नौ माह बाद उसका गंवना गया। वहां जाने के तीन माह बाद उसे एक बेटा पैदा हुआ।
विज्ञापन


युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने उक्त बच्चे को नाजायज कहकर रिश्ता तोड़ लिया। युवती अपने बच्चे के साथ मायके चली आई। रविवार की रात युवती बगल वाले गांव के एक युवक के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई। सोमवार को इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने आरोपी युवक से युवती को दो लाख रुपये अपनी दूसरी शादी करने और बच्चे के भरण पोषण करने का फैसला दिया। यह रकम नौ नवंबर तक देने की बात कही गई है। प्रधान के इस फैसले पर दोनों पक्ष राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed