{"_id":"587396164f1c1b1629ba8b69","slug":"over-speed-scarpio-hit-magic-5-person-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में रफ्तार का कहरः स्कार्पियो ने आठ को कुचला, पांच की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में रफ्तार का कहरः स्कार्पियो ने आठ को कुचला, पांच की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Mon, 09 Jan 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हादसे की जानकारी लेती डीएम कंचन वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर तेजरफ्तार वाहन ने एक बार फिर से कहर बरपाया है। सोमवार की सुबह पांच बजे अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने जिगना ओवरब्रिज के पास आठ लोगों को कुचल दिया।
हादसे में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर मिर्जापुर इलाहाबाद मार्ग जाम कर दिया और पथराव किया।
पुलिस को जाम हटाने में हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
स्कार्पियो चालक महेंद्र सिंह को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, उसमें सवार अन्य चार लोग बस से लखनऊ चले गए। मृतकों में तीन विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिकरा गांव के जबकि पांच चरेरूचौकठा निवासी हैं।
ये सभी एक मैजिक से इलाहाबाद जे रहे थे लेकिन रास्ते में ही इन्हें मौत ने अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, रास्ते में जिगना ओवरब्रिज के पास ये सभी एक चाय की दुकान पर पहुंचे और दुकान खुलने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
तभी सोनभद्र से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो सबको कुचलते हुए मैजिक से टकरा गई। थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुए हादसे की जानकारी होने पर पुलिस तत्काल पहुंची और सभी घायलों को पीएचसी सरोई ले गई।
वहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर बाकी को रेफर कर दिया। आनन-फानन में पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सभी को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां डाक्टर ने दो और लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन लोगों को भर्ती किया गया।
हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल पर शव रख कर सड़क को जाम कर दिया। एसडीएम सदर जीसी राम व सीओ अखिलेश राय ने मृतकों के परिवार को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये तथा 30 हजार पारिवारिक लाभ योजना से दिलाने का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने अपने पास से मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए चार-चार हजार रुपये और कानूनगो शोभनाथ पाठक ने दो हजार रुपये दिए।
सुबह करीब साढ़े दस बजे छानबे विधायक भाईलाल कोल भी मौके पर पहुंचे और सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण जाम समाप्त करने को तैयार नहीं थे।
सभी ग्रामीण घटनास्थल पर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर एडीएम बीवी सिंह व एएसपी नगर आशुतोश शुक्ला पहुंचे लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी।
काफी देर तक आला अफसर नहीं पहुंचे तो लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर जाम हटानी पड़ी।