{"_id":"689630e0e8ffab6f1607469e","slug":"online-gambling-in-varanasi-seven-arrested-including-manager-operating-through-bhagya-lakshmi-app-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ऑनलाइन जुआ: मैनेजर समेत सात गिरफ्तार, भाग्य लक्ष्मी एप से होता था संचालन; नकदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी में ऑनलाइन जुआ: मैनेजर समेत सात गिरफ्तार, भाग्य लक्ष्मी एप से होता था संचालन; नकदी बरामद
Fri, 08 Aug 2025 10:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:47 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी की कैंट पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने कार्रवाई कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब ठेके के पास पुलिस का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जुआड़ियों को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Varanasi Crime: भाग्य लक्ष्मी एप से ऑनलाइन जुआ संचालित करने वाले मैनेजर समेत सात आरोपियों को कैंट पुलिस और एसओजी-2 ने शुक्रवार को पांडेयपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। कैंट पुलिस ने 78643 रुपये की नकदी, पांच मोबाइल और भाग्य लक्ष्मी एप के साथ दो मोबाइल मिले। मौके से संचालक रिशु सिंह भाग निकला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों में मैनेजर विकास सिंह निवासी छोटी पियरी कबीरचौरा और बच्चू यादव, अरुण कुमार, नखडू, गोपाल कश्यप, राधेश्याम और अशोक जायसवाल सभी लालपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
संचालक रिशु सिंह और मैनेजर विकास सिंह ही भाग्य लक्ष्मी एप से जुए का संचालन करते हैं। कैंट पुलिस को सूचना मिली कि पांडेयपुर चौराहे पर शराब ठेके पास बस्ती में ऑनलाइन जुआ चल रहा है। एसओजी-2 के साथ कैंट पुलिस ने छापा मारा।
विज्ञापन
मौके से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। संचालक समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में मैनेजर विकास सिंह ने बताया कि वह तीन माह से जुआ का संचालन कर रहा है। दो मोबाइल में भाग्य लक्ष्मी एप मिले हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन