फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   one shot dead in marriage firing at ballia

मातम में बदली शादी की खुशियां, हर्ष फायरिंग में एक की मौत, मची भागमभाग

Tue, 12 Dec 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 12 Dec 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
one shot dead in marriage firing at ballia
firing in marriage
उत्तर प्रदेश में शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग के चलते मौतों का सिलसिला लगातार जारी है।  खुशी के मौके पर हर्ष फायरिंग भी खतरनाक साबित हो सकता है यह बीती रात यूपी के बलिया में साबित हो गया। जिले के एक गांव में आई बारात में द्वारपूजा के दौरान की गई हर्ष फायरिंग से बैंड पार्टी के एक सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


एक ओर जहां बारात आने की खुशी से लोग मतवाले हो रहे थे वहीं थोड़ी देर में घटना होते ही शादी के घर सन्नाटा पसर गया। आलम यह रहा कि वर-वधू पक्ष के कई रिश्तेदार भाग खड़े हुए। किसी प्रकार शादी की रस्म पूरी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती निवासी बृजेश सिंह के पुत्र की बारात सोमवार को भीमपुरा थाना क्षेत्र के देवलबीर निवासी राजरोशन सिंह के घर आयी थी। द्वार पूजा के लिए गाजे-बाजे के साथ जा रही थी। बैंड पार्टी में युवक नाच रहे थे। इसी बीच सराय भारती निवासी बेअंत सिंह उर्फ बलवंत सिंह ने नशे में धुत होकर नाचते हुए असलहे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बैंड पार्टी के सदस्य अखनपुरा निवासी रघुनाथ राम (50) के सिर में जा लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना होते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों सूचना पर भीमपुरा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव एवं नगरा एसओ सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को देर रात उसके गांव सरायभारती से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बैंड पार्टी के मालिक व नवापुरा निवासी अमजद अली की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में नामजद मुकदमा दर्ज लिया। मंगलवार की सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed