फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man come to treatment for his son people beat him thaught as child thief ballia

बेटे का इलाज कराने आए पिता को बच्चा चोर समझकर ही पीट दिया

Mon, 02 Sep 2019 11:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
man come to treatment for his son people beat him thaught as child thief ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बच्चे का इलाज कराने आए पिता की लोगों ने बच्चा चोर समझ कर जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर छानबीन कर छोड़ दिया।

विज्ञापन


नगरा थाना के शंकरपुर डेहरी निवासी प्रमोद राजभर पुत्र इंद्रजीत अपने नौ माह के बच्चे का इलाज के लिए अस्पलाल में अपनी पत्नी गीता देवी, साली सीता देवी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आया था। बच्चे का ब्लड टेस्ट भी करा लिया। तभी पैसे के लिए पति-पत्नी में विवाद होने लगा।
विज्ञापन


विवाद बढ़ जाने पर वहां से प्रमोद राजभर भागने लगा। इस पर महिला शोर मचाने लगी। वहां मौजूद लोगों ने प्रमोद को बच्चा चोर समझ कर धर दबोचा। लोगों की पिटाई देख पत्नी और साली भाग खड़ी हुईं। संयोग ही था तत्काल पुलिस पहुंच गई। युवक को हिरासत में ले लिया। युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में ही रह रही है। पुलिस ने छानबीन कर युवक को बाद में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed