{"_id":"6ae1116576541dfaaf0da256","slug":"tractor-trolley-goes-out-of-control-and-overturns-into-a-canal-driver-dies-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1985779-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, चालक की मौत
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर इलाके में मंगलवार दोपहर मौरंग लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक मंसाराम रावत (35) की मौत हो गई।
अतिरिक्त थाना प्रभारी अजय पाल सिंह के मुताबिक, बिजनौर के रहीमाबाद निवासी मंसाराम रावत सरोजनीनगर के शांतिनगर स्थित मौरंग-बालू की दुकान पर चालक थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में मौरंग लादकर गांव के ही मजदूर रामबाबू (19) के साथ शांतिनगर जा रहे थे। गौरी-बिजनौर रोड पर हाइडिल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाई वोल्टेज बिजली के खंभे से टकराकर अमौसी रजबहा नहर में पलट गई।
रामबाबू ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचाई। मंसाराम ट्रैक्टर के नीचे दब गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पानी व कीचड़ के बीच ट्रैक्टर के नीचे दबे मंसाराम को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी रिशिका, दो बेटे साहिल, समर और बेटी रूबी है।