फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Once in front of the shot, the death of uncle, nephew serious

बार के सामने मारी गोली, मामा की मौत, भांजा गंभीर

Sat, 05 Sep 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 05 Sep 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Once in front of the shot, the death of uncle, nephew serious
कैंट क्षेत्र के वरुणापुल स्थित ट्रीट बार के सामने बदमाशों ने रवि यादव और उनके भांजे आकाश को गोली मार दी। सौ नंबर पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस आनन-फानन में दोनों को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने रवि यादव को मृत घोषित कर दिया गया। आकाश यादव का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों का बार के  सामने ही बाइक सवार चार लोगों से विवाद हुआ था। कुछ देर वाद विवाद के बाद दोनों ने मामा और भांजे की गोली मार दी। घटना के बाद दोनों हमलावर भाग निकले। 
विज्ञापन


वरुणापुल निवासी रवि यादव (28) अपने भांजे आकाश (25) के साथ रात करीब 12 बजे ट्रीट बार के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटर सवार चार लोग वहां पहुंचे। बताया जाता है कि करीब दस मिनट तक दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान रवि और आकाश को गोली मार दी गई। दोनों के सिर में गोली लगी। हादसे के बाद हमलावर भाग निकले। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां रवि को मृत घोषित कर दिया गया। आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। किस बात को लेकर और किन लोगों से विवाद हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed