{"_id":"591c47f94f1c1bd520f2307a","slug":"once-again-maggi-noodles-fail-in-laboratory-court-charges-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":" फिर फेल हुए मैगी नूडल्स के नमूने, विक्रेता और कंपनी दोनों पर लगा जुर्माना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर फेल हुए मैगी नूडल्स के नमूने, विक्रेता और कंपनी दोनों पर लगा जुर्माना
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
Updated Wed, 17 May 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
टेस्ट में फिर फेल हुई मैगी
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अभी ज्यादा नहीं बीता है जब घर घर में मशहूर मैगी से होने वाले नुकसान को लेकर पूरे देश में कोहराम मच गया था। एक बार फिर मैगी का नमूना जांच में फेल हो गया है। भदोही कोर्ट ने मैगी में मिलावट साबित होने पर विक्रेता और मैगी कंपनी पर भारी जुर्माना लगया है।
भदोही जिले के न्याय एवं निर्णयन अधिकारी (एडीएम) कोर्ट ने मैगी में मिलावट साबित होने पर कंपनी पर एक लाख दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें मैगी निर्माता कंपनी नेस्ले इंडिया के खिलाफ एक लाख और मैगी बिक्री करने वाले दूकानदार पर दस हजार का जुर्माना लगाया गया है।
जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन महकमे की ओर से मैगी का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने पर एडीएम कोर्ट की ओर से मिलावट अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया है। मालूम हो कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थो में मिलावट आम बात हो गई है। लेकिन, पैकेट वाले खाद्य पदार्थों को लेकर लोग निश्चिंत रहते हैं।
विज्ञापन
चूंकि कुछ माह पूर्व मैगी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके मद्देनजर जिले के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने असनाव बाजार से अब्दुल समद की दूकान से नेस्ले कंपनी के मैगी के सैंपल को जांच के लिए भेजा था। लखनऊ की लैब में सैंपल जांच में मैगी मानक पर खरा नहीं उतर सका। उसमें मिलावट पाई गई।
विभाग की ओर से भेजे गए कई सैंपल में एक की जांच रिपोर्ट आई है। कोर्ट ने मिलावट के लिए कंपनी की भूमिका अधिक पाई। इससे मैगी निर्माता कंपनी नेस्ले इंडिया पर एक लाख और दस हजार रुपये मैगी के बिक्री करने वाले दूकानदार के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है।
इस संबंध में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में जिले के मुख्य खाद्य निरीक्षक एनएन सिन्हा ने कंपनी और विक्रेता की सजा की पुष्टि की है।