फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man murder in mirzapur

दादा को पोते ने कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या के बाद रची अपहरण की साजिश

Sun, 22 Apr 2018 06:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 22 Apr 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Old man murder in mirzapur
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर में पोते ने ही अपने दादा की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पौत्र ने दादा के अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मृतक के बड़े पुत्र ने भतीजे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी वृंदावन उर्फ इंदर (75) पुत्र जागेश्वर ने कुछ माह पूर्व अपनी जमीन को बेटी के नाम कर दिया था। इसको लेकर घर में कलह होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि इसी को लेकर शनिवार की देर रात लगभग एक बजे सोनवर्षा रेलवे क्रासिंग से सौ मीटर पहले पन्नालाल जायसवाल के खेत के पास कुल्हाड़ी से हमला कर वृंदावन उर्फ इंटर की हत्या कर दी गई। घटना के एक घंटे बाद वृंदावन के छोटे बेटे जगदीश के पुत्र जितेंद्र ने बदमाशों द्वारा दादा वृंदावन का अपहरण किए जाने की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। 

आरोपी ने अन्य पर लगाया हत्या का आरोप

Old man murder in mirzapur
demo pic
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध की खोजबीन शुरू की। इस दौरान रविवार की सुबह छह बजे मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर सोनवर्षा गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग से सौ मीटर पहले वृद्ध लाश पाई गई।

उसके गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। जख्म को देखकर ऐसा लगता है कि वार कुल्हाड़ी से किया गया है। वृद्ध की हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी के अलावा डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। पुलिस ने मौके की छानबीन की। मामले में मृतक के चार पुत्रों में बड़े बेटे कन्हैया ने अपने छोटे भाई जगदीश के पुत्र जितेंद्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है जबकि आरोपी जितेंद्र ने हत्या का आरोप दादा दामाद पर लगाया है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ केपी सिंह का कहना है कि वृंदावन ने कुछ माह पूर्व अपनी जमीन को पुत्री के नाम कर दिया था जिससे घर में कलह होती थी। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही सचाई सामने आ जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed