फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man murder in ghazipur

गाजीपुर में वृद्ध को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

Sat, 31 Mar 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 31 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
Old man murder in ghazipur
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में शनिवार को एक वृद्ध की पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जिले के चनखरा निवासी रामनाथ यादव (65) शनिवार की सुबह छह बजे अपने घर से कुछ दूरी पर चकरोड पकड़कर शौच के लिए जा रहे थे। तभी विपक्षियों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच दोनों पक्षों से कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे पक्ष ने रामनाथ के ऊपर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। वह लोग रामनाथ को तब तक पीटते रहे जबतक वह अधमरा हो जमीन पर नहीं गिर पड़ा। अस्पताला ले जाने से पहले रामनाथ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ कासिमाबाद डॉ. कृष्णकांत सरोज, मटेहूं पुलिस चौकी, मरदह तथा दुल्लहपुर थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। परिजनों का आरोप है कि वृद्ध की पीटकर हत्या की गई है।


पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी डां कृष्णकांत सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed