फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old lady murder in varanasi

बनारस में वृद्धा की लुंगी से गला कस कर हत्या, अकेले रहती थी मृतका

Mon, 27 Aug 2018 10:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 27 Aug 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Old lady murder in varanasi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा स्थित पसियाना गली में रहने वाली मुन्नी देवी (65) का गला लुंगी से कस कर शनिवार की देर रात हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह वृद्धा के बेटे बबलू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मुहल्ले वालों के अनुसार शनिवार की आधी रात बाद वृद्धा का किसी से झगड़ा हुआ था। मुन्नी देवी शराब पीकर आए दिन मुहल्ले के लोगों से भी झगड़ा करती थी। पुलिस वारदात में करीबियों की भूमिका को संदिग्ध मानकर तफ्तीश कर रही है। पूछताछ के लिए मुहल्ले के दो लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन


लहरतारा पसियाना गली में मड़ई में रह कर मुन्नी देवी कोयला बेचने का काम करती थी। मुन्नी देवी के पति की मौत हो चुकी थी। छोटा बेटा बबलू मालवाहक ऑटो चलाता है, जबकि बड़े बेटे काजू की मुहल्ले में ही चाय की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्नी देवी अपने दोनों बेटों से अलग रहती थी। सूचना पाकर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ मंडुवाडीह थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बड़े बेटे काजू की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, छोटे बेटे बबलू ने मुहल्ले के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया। इस संबंध में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्धा की हत्या में प्रथम दृष्टया उसके करीबियों की भूमिका ही संदिग्ध प्रतीत हुई है। सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से तस्दीक कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


रात को किसी से हो रही थी कहासुनी
मुहल्ले वालों के अनुसार शनिवार की आधी रात बाद एक बजे के लगभग मुन्नी देवी और किसी के बीच कहासुनी हो रही थी। बारिश होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया और थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया। रविवार की सुबह बबलू अपने मां की मड़ई में पहुंचा तो उसका गला लुंगी से कसा हुआ था और वह मृत पड़ी हुई थी। वहीं, सिरहाने आधा खाना रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed