फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old couple murder due to superstition in sonbhadra

अंधविश्वास में वृद्ध दंपति की बेरहमी से हत्या, गर्दन काट कर फेंकी, शव किया क्षत-विक्षत

Sun, 15 Jul 2018 08:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 15 Jul 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
Old couple murder due to superstition in sonbhadra
दंपति की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र में अंधविश्वास में एक वृद्ध दंपति की शनिवार की रात गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों की गर्दन धड़ से अलग कर फेंक दी, वहीं शव को क्षत-विक्षत कर डाला। घटना की सूचना पर मौके पर कई थानों की पुलिस और फोरेंसिक लैब की टीम पहुंची।
विज्ञापन


मृतक दंपति के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के कांचन गांव के हंसलाल (62) और उसकी पत्नी राजमती (60) ने गांव के अपने पुराने घर से करीब तीन किमी दूर करहिया गांव के सीमा पर तीन बीघे जमीन ली थी। वहीं दोनों रहकर खेती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका एकलौता पुत्र रामदुलार अपने पुराने घर में ही रहता था। शनिवार की दोपहर हंसलाल अपनी पत्नी के साथ साप्ताहिक बाजार करने म्योरपुर में आया था। वहां से लौटने के बाद दोनों घर गए। फिर उनका कुछ पता नहीं चला।

रविवार की सुबह जब गांव के ही कुछ लोग बकरी चराने के लिए जंगल में गए तो देखा कि हंसलाल और उसकी पत्नी राजमती का शव क्षत-विक्षत हाल में पड़ा है। हत्यारों ने दोनों की गर्दन धारदार हथियार से काटकर धड़ से कर दी थी। इतना ही नहीं बड़ी बेरहमी से महिला का एक हाथ और उंगली भी काट दिया था। 

अंधविश्वास में पहले भी हो चुकी हैं हत्याएं

Old couple murder due to superstition in sonbhadra
demo pic
ग्रामीणों की सूचना पर प्रधान ने थाना पुलिस को अवगत कराया। फिर म्योरपुर के साथ ही बभनी और दुद्धी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह भी वहां पहुंचे। मृतकों के घर का दरवाजा टूटा हुआ था। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्यारे दरवाजा तोड़कर घर में घुसे थे।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। फोरेंसिक लैब की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर खून से सने मिट्टी का नमूना जांच के लिए लिया है।

उधर मृतक दंपति के पुत्र राम दुलार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर अंधविश्वास के चक्कर में बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया है।

उसकी तहरीर पर पुलिस ने रामशरण, बाबूराम, राजेंद्र, महेंद्र, सिकंदर, राजदेव व चंद्रिका के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इसमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार है।

एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है और एक फरार है जिसकी तलाश जारी है। जिले में पहले भी अंधविश्वास में चार हत्याएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed