{"_id":"58deaba94f1c1b0f4063dc2b","slug":"new-car-accident-in-jaunpur-three-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कार लेकर बहनों को घुमाने निकले युवक समेत तीन की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई कार लेकर बहनों को घुमाने निकले युवक समेत तीन की हादसे में मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के फिरोजपुर गांव में एक परिवार की कार खरीदने की खुशियां जल्द ही मातम में बदल जाएगी यह किसी को नहीं पता था। चचेरी बहनों समेत सात लोगों को नई कार में घुमाते वक्त इलाहाबाद -जौनपुर हाईवे पर बोधापुर जाम मोड़ के पास शुक्रवार की रात कार अनियंतित्र होकर पेड़ से टकराते हुए एक घर में जा घुसी।
हादसे में कार चला रहे फिरोजपुर गांव निवासी विजय उपाध्याय के इकलौते पुत्र विशाल (20) तथा दो चचेरी बहनों प्रियांशु (8) एवं दिशा (8) की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची सौम्या समेत दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।
विजय उपाध्याय शुक्रवार को जाइलो कार खरीद कर लाए थे। घर में नई कार आने की खुशी में विजय के पुत्र विशाल अपनी चचेरी बहनों एवं भाई प्रियाशु, दिशा, सौम्या व कुश को उसमें बैठाकर घुमाने ले गए।
विज्ञापन
वह कार से जौनपुर की तरफ गया, फिर लौटकर घर आ रहा था, तभी जौनपुर इलाहाबाद मार्ग पर बक्शा सिकरारा थाना क्षेत्र के बार्डर पर बोधापुर जाम मोड़ के पास रात साढे़ नौ बजे कार अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर एक नीम के पेड़ से टकराते हुए जितेंद्र यादव के मकान में घुस गई।
मकान के बाहर सो रहे मकान मालिक जितेन्द्र, उनका एक भतीजा आदित्य समेत 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। लोग दौडे़ और सभी को जिला अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टरों ने विशाल, प्रियांशु और दिशा को मृत घोषित कर दिया। सौम्या (12) और बोधापुर निवासी आदित्य की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।