{"_id":"6ae741c13c96690dae01799c","slug":"clashes-and-stone-pelting-among-nursing-college-students-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156183-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नर्सिंग कॉलेज के छात्रों में मारपीट और पत्थरबाजी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नर्सिंग कॉलेज के छात्रों में मारपीट और पत्थरबाजी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, चाकू-पिस्तौल लेकर पहुंचने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित स्वामी भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शनिवार को छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक छात्र के साथ मारपीट करने पहुंचे युवकों ने संस्थान के अन्य छात्रों के साथ भी हाथापाई की। कॉलेज के स्टाफ और सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो गाली-गलौज कर पत्थरबाजी की। आरोप है कि हमलावरों के पास चाकू, लाठी-डंडे और तमंचा व पिस्तौल जैसे हथियार भी थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सतवीर निवासी गांव सुसाड़ा, थाना-झबरेड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा अक्षित स्वामी भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। शनिवार 31 अक्तूबर को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद शाम करीब चार बजे आकाश कुमार, अक्षित, कविंद्र, सत्यम, नितिन, अदनान, वेदांत, बिंटू समेत अन्य युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने अक्षित और संस्थान के अन्य छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर-शराबा होने पर कॉलेज के स्टाफ और सुरक्षा गार्ड ने युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर सभी गाली-गलौज करने लगे और पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना कॉलेज प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
इस दौरान एक युवक की बाइक मौके पर छूट गई। आरोप है कि छात्र से एक लड़की से बातचीत करने को लेकर रंजिश रखते हैं। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद करते रहे हैं। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।