फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nepali girls are being trafficking via varanasi not delhi

दिल्ली नहीं अब इस शहर के रास्ते हो रही नेपाली युवतियों की तस्करी!

Wed, 04 Jan 2017 06:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 04 Jan 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
nepali girls are being trafficking via varanasi not delhi
मानव तस्करी की आशंका पर खुफिया एजेंसियां सतर्क - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
नेपाली युवतियों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सख्ती के बाद अब रास्ता बदल दिया है। गिरोह अब वाराणसी के रास्ते युवतियों को खाड़ी देशों में भेज रहा है।
विज्ञापन

हर महीने करीब तीन सौ नेपाली युवतियां पहले वाराणसी आती हैं और यहां से शारजाह जाती हैं। इन युवतियों के पास रिटर्न टिकट भी होता है। ये जाती तो वाराणसी एयरपोर्ट (बाबतपुर) से हैं लेकिन रिटर्न टिकट दिल्ली का होता है।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात है कि शारजाह जाने वाली ज्यादा युवतियों के टिकट वहां पहुंच कर कैंसिल करा दिए जाते हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां मानव तस्करी की आशंका के मद्देनजर मामले की पड़ताल कर रही हैं। इसमें विमानन कंपनियों के अफसरों के भी शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप की त्रासदी का दंश झेल चुका नेपाल अब तक संभल नहीं पाया है। वहां के तमाम लोग रोजी-रोजगार के लिए दूसरे देशों में जाने को मजबूर हैं। उनकी मजबूरियों का   भी उठाया जाता है। इसी साल नवंबर महीने में सुरक्षा एजेंसियों ने खुलासा किया था कि नेपाली युवतियों को दिल्ली के रास्ते खाड़ी देशों में भेजा जा रहा है।
कुछ तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया। इसके बाद से तस्करों ने रास्ता बदल दिया और वाराणसी को चुना। एजेंसियों को बाबतपुर एयरपोर्ट से मिले इनपुट के बाद पता चला है कि नेपाल की युवतियां बड़ी संख्या में वाराणसी से शारजाह भेजी जा रही हैं।
एयरपोर्ट के सूत्रों की मानें तो हर महीने करीब तीन सौ से ज्यादा नेपाली युवतियां यहां से शारजाह जा रही हैं।
रोजाना कभी यह पांच तो कभी आठ, दस के ग्रुप में जाती हैं। इनके साथ कोई एक युवक भी होता है।
सभी युवतियों के पास पासपोर्ट, टूरिस्ट वीजा समेत कागजात के अलावा एक छोटा बैग होता है, जिसमें कुछ कपड़े होते हैं। एजेंसियों की शुरुआती पड़ताल में यह भी पता चला है कि इन नेपाली युवतियों के पास दस से पंद्रह दिन के बाद का रिटर्न टिकट भी होता है लेकिन अधिकतर युवतियां लौटती नहीं हैं।

वह शारजाह पहुंचने के बाद अन्य खाड़ी देशों में भी जाती हैं। युवतियों की यात्रा के सभी कागजात दुरुस्त होते हैं। इसलिए उनसे अब तक कोई पूछताछ नहीं हुई है। पता चला है कि इसके पीछे एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है, जिसमें कुछ रसूखदार भी शामिल हैं। विमानन कंपनियों के भी कुछ लोगों के शामिल होने की आशंका है। इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed