फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder suspect's wife had an affair

अवैध संबंध के शक में पत्नी की कर दी हत्या

Mon, 29 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 29 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Murder suspect's wife had an affair
क्षेत्र के कुड़ी गांव में रविवार की भोर में विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोपी मोहम्मद अली ने अपनी पत्नी रिजवाना परवीन (35) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। फिर घटना की सूचना खुद पुलिस को सौ नंबर पर दी। पुलिस के पहुंचने पर उसने ही दरवाजा खोला। अंदर कमरे में रिजवाना का लहूलुहान शव पड़ा था। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। यह उसकी चौथी शादी थी।
विज्ञापन



मोहम्मद अली पर हत्या के प्रयास के दो मुकदमे दर्ज हैं। दो बार उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। जंसा के सजोई निवासी रिजवाना से उसकी चौथी शादी हुई थी। दोनों के एक बेटा और दो बेटी हैं। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अली अपनी पत्नी पर शक करता था। पास के गांव के एक युवक से संबंध रखने का आरोप लगाकर अक्सर मारपीट करता था। रविवार की भोर में भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन



सुबह करीब पांच बजे उसने अपने तीनों बच्चों को एक अलग कमरे में बंद कर दिया। फिर रिजवाना के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। लाश को एक कमरे में बंद कर दिया। वह खुद भी उसी कमरे में रहा जब तक कि पुलिस नहीं पहुंच गई। सौ नंबर पर उसके घटना की सूचना देने पर बड़ागांव पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद आसपास के लोग भी जुट गए।  आरोपी ने जब दरवाजा खोला तो उसके हाथ में बल्लम था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह ग्रामीणों को धमका भी रहा था। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रिजवाना के भाई सफीउर्रहमान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ बड़ागांव अखिलेश सिंह का कहना है कि पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद था। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में मोहम्मद अली ने बताया कि घटना से पहले उसने गांव के ही अपने करीबी मित्र गुड्ड अली को बुलाया था। गुड्डू उसके साथ कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। पत्नी की हत्या से पहले भी उसने गुड्डू को बुलाया था। गुड्ड ने उसकी पत्नी को पकड़ा और उसने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की।



हालांकि पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो वहां गुड्ड नहीं था। कमरे में केवल मोहम्मद अली ही था। इसलिए पुलिस मोहम्मद अली की इस कहानी को अभी संदिग्ध मानकर चल रही है। साथ ही, पूछताछ के लिए गुड्डू को भी हिरासत में ले लिया गया है। गुड्ड ने भी पुलिस को बताया है कि वह एक पुराने मुकदमे में विपक्षी से समझौता करना चाहता था। मोहम्मद अली इसका विरोध करता था। अली ने उसे फंसाने के लिए उसका नाम लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed