फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder pan shopkeepers dead body found in mau

घर से निकला पान विक्रेता देर रात नहीं पहुंचा, सुबह घरवालों को मिली मौत सूचना

Sun, 02 Feb 2020 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Murder pan shopkeepers dead body found in mau
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवक की हत्या होने से सनसनी मच गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकप पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी लक्ष्मी नगर चौराहे के पास लक्ष्मी मंदिर के सामने सड़क पर शनिवार की रात में हत्या कर युवक की लाश मिलने से फैल गई। शव के सिर और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे। इस दौरान परिवार के लोगों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अदरी देहात के सिधौना निवासी अशोक चौहान पुत्र सुख्खू चौहान(55) ने शनिवार को अपने घर से सुबह को पान की दुकान खोलने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस दौरान परिजनों ने उसकी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह लापता युवक की लाश लक्ष्मी नगर चौराहे के पास फेंकी मिली। राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मृत युवक के सिर और चेहरे पर आंख को लिए गंभीर चोट के निशान हैं। नाक और कान के खून निकल रहा था।

सूचना पर परिवार सहित ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। बाद में पूरे क्षेत्र में यह घटना जंगल की आग की तरह फैल गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हत्या कर युवक की लाश फेके जाने की सूचना मिलने पर मौके पर भारी फोर्स पहुंची। थोड़ी देर में मौके पर फोरेंसिक जांच टीम के साथ डॉग स्क्वायट टीम मौके पर पहुंची।

घटना स्थल से मोबाइल व कुछ ही दूरी पर कुछ रुपये मिले और चप्पल व शर्ट की बटन भी बिखरा पड़ा था। पुलिस दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिसमे संतोष कुमार व दिनेश कुमार खजूरी निवासी से पूछताछ चल रही है। मृतक के दो लड़के व दो लड़की हैं। रम्भा(25), ममता(21), श्रीकिशन(23), रामजीत(18) है। पत्नी उर्मिला चौहान का रो-रो कर बेहाल हो गई है। मृतक का लड़का किशन कुमार चौहान ने हत्या किए जाने की अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

बात करने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष कोपागंज के साथ थानाध्यक्ष हलधरपुर भी मौके पर पहुचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed