फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder of truck driver in mau

पैसों के लालच में खलासी ने अपने ही ट्रक चालक की कर दी हत्या, पैसे लेकर हुआ फरार

Wed, 11 Oct 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 11 Oct 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
Murder of truck driver in mau
मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी गांव के डीह तिलक ठाकुर पुरवे के पास पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में लाश मिली। युवक की हत्या धारधार चाकू से गला रेतकर की गई थी।
विज्ञापन


ट्रक मालिक के आने पर शव की शिनाख्त ट्रक के चालक के रुप में हुई। ट्रक मालिक ने फरार खलासी के विरुद्घ हत्या व 80 हजार रुपया लेकर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


ट्रक हरियाणा राज्य के अंबाला निवासी गौरव राणा का है। ट्रक मालिक के अनुसार मृत चालक सहारनपुर जिले इस्लामपुरा गांव निवासी जीतन (27) था। ट्रक पर खलासी सहारपुर जिले के मारेबांस गांव का निवासी दिलशाद (53) था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक मालिक ने बताया क‌ि उनके ट्रक में टावर का सामान लदा था। जिसे बोकारो ले जाना था। गौरव राणा ने पुलिस को बताया कि पांच अक्तूबर को उनके ट्रक पर सामान हिमांचल के काला अंबु से लोड हुआ।

छह अक्तूबर को चालक ट्रक लेकर उनके पास अंबाला पहुंचा। वहां वार्ता करने के बाद वो चालक को 80 हजार रुपये दिए। इसके बाद सात अक्तूबर को अंबाला से ट्रक बोकारो के लिए रवाना हुआ। ट्रक में जीपीआरएस सिस्टम लगा होने के कारण मालिक के पास उसके पल-पल की रिपोर्ट थी। 

चालक से फोन पर बात न कराने पर हुआ शक

Murder of truck driver in mau
UP Police
आठ अक्तूबर को ट्रक मालिक को ट्रक एक स्थान पर खड़ा दिखा। इस पर मालिक कारण जानने के लिए चालक को देर शाम को फोन मिलाया। इस दौरान उसकी मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इस दौरान उसने खलासी से बात की और चालक से बात कराने को कहा। लेकिन खलासी ने बात नहीं कराई।

अनुमान लगाया जाता है, इस दरम्यान खलासी चालक की हत्या कर चुका था। इस पर ट्रक मालिक ने उसे फिर से फोन मिलाया। इस दौरान खलासी की मोबाइल भी स्वीच ऑफ मिला। शक होने पर ट्रक मालिक नौ अक्तूबर को जीपीआरएस पर मिले लोकेशन के आधार पर मऊ के लिए रवाना हो गया।

इस बीच मंगलवार की रात गश्त पर निकले थानाध्यक्ष हलधरपुर पंप पर खड़ी ट्रक के बगल से गुजरे तो उन्हें बदबू महसूस हुई। ट्रक के अंदर देखा तो चालक की लाश दिखी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास की। इस दौरान ट्रक के मालिक से पुलिस की बात हुई।

पुलिस का अनुमान है कि चालक की हत्या आठ को की गई। क्योंकि शव खराब होने लगा था। चालक की हत्या से पूर्व उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया। इसके बाद गला रेता गया। क्योंकि उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed