यूपी: तीन दिन पहले घर से गायब हुए छात्र की हत्या, कुए में शव मिलने से हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गोइजर गांव निवासी अनमोल यादव(22) का शव रविवार की सुबह कुएं में मिला है। वह शनिवार की देर रात को फोन पर बात करते हुए घर से निकला था।
देर रात तक वापस नहीं आने पर परेशान परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रविवार को कोतवाली में गुमशुदी का मुकदमा दर्ज कराया था। सुबह शव मिलने पर नाराज लोग सपा विधायक प्रभुनारायण यादव के साथ धरने पर बैठ गए। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए हैं।
चतुर्भुजपुर गोइजर गांव निवासी जयप्रकाश यादव के तीन पुत्र हैं। दूसरे नंबर का पुत्र अनमोल यादव बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। शनिवार की रात करीब 8 बजे खाना खा रहा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर एक फोन आया और खाना छोड़कर युवक फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया।
देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। रविवार को हर जगह तलाश करने के बाद तक हारकर कोतवाली में अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
इस बीच चतुर्भुजपुर गांव के बाईं ओर सिवान में औघड़ बाबा मंदिर के पास कुंआ में सुबह करीब 10 बजे लोगों ने देखा कि कुंए में शव पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही परिजन भी पहुंच गए।
शव देखकर आक्रोशित लोग विधायक के साथ धरने पर बैठ गए। मौके पर डीएम-एसपी को बुलाने पर अड़ गए। बाद में पहुंचे एसपी हेमंत कुटियाल के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।