फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   murder of old man in field sleeping in varanai

वाराणसी: पंपसेट पर सो रहे बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, फैली सनसनी

Thu, 17 Oct 2019 03:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Oct 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
murder of old man in field sleeping in varanai
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरैया, बिशनपुरा गांव निवासी वृद्ध किसान रामजी यादव(65) की पंपसेट पर सोते वक्त हत्या कर दी गई। घटना बीते बुधवार रात की है। घरवालों को घटना की सूचना सुबह सोनू नामक युवक ने दी।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छोटे बेटे रामदयाल यादव की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक रामजी यादव का घर बिशनपुरा गांव में है, वह घर से लगभग 2 किमी दूर पंपसेट चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन


गुरुवार को पड़ोस गांव रमना निवासी युवक सोनू सुबह 6 बजे पंपसेट पर पहुंचकर दरवाजा खोलकर उन्हें उठाने के लिए आवाज लगाई लेकिन नहीं उठे। शरीर पर से चादर उठाई तो देखा कि रामजी यादव का मुंह और तकिया खून से लतपथ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू से इसकी जानकारी मृतक के बेटे रामदयाल को घर जाकर दी। रामदयाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed