फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   murder of man sonebhadra in doubt illegal relation

सोनभद्र में अवैध संबंध के शक में तीर मारकर हत्या

Wed, 14 Feb 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 14 Feb 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
murder of man sonebhadra in doubt illegal relation
हत्या - फोटो : demo pic
सोनभद्र जिले के भरहरी गांव के चिटहीडाड़ टोला में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की तीर मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की अलसुबह खेत में ग्रामीणों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। मृत युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हीरालाल खरवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 युवक के गले में तीर घुसा हुआ था। घटनास्थल पर पहुंचे कुछ लोगों ने मृतक की पहचान जुगैल थाना क्षेत्र के जोरदा गांव निवासी रामनाथ खरवार के रूप में किया। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रामनाथ का एक महिला से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन


उधर जिला अस्पताल में मृतक के भाई शिवनाथ ने बताया कि उसके भाई रामनाथ ने ग्राम पंचायत भरहरी के चिटहीडाड़ टोला निवासी एक व्यक्ति को कुछ रुपये उधार दिए थे। सोमवार की देर शाम घर वह रुपये लेने के लिए बाकीदार के यहां जाने को लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी फूलवंती की तहरीर पर हीरालाल खरवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि अवैध संबंधों के चलते रामनाथ की हत्या हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed