{"_id":"5bc8d486bdec2269b059c111","slug":"murder-attempt-in-varanasi-and-police-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में क्राइम पर नो कंट्रोल, बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पति को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनारस में क्राइम पर नो कंट्रोल, बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पति को मारी गोली, हालत गंभीर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में आए दिन अपराधी आसानी से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के सामने पुलिस-प्रशासन कमजोर पड़ रहा है। बड़ागांव थाना अंतर्गत कनियर गांव के समीप गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान पति अजय पटेल (35) को गोली मार दी।
गंभीर रूप से घायल अजय को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अजय की पुरानी रंजिश और हाल के दिनों में उसके भाई से मांगी गई रंगदारी के संबंध में पुलिस से की गई शिकायत को वारदात की वजह मानकर तफ्तीश कर रही है।
कनियर खांवपुर निवासी अजय भीटी बाजार से देर शाम सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहा था। घर के समीप ही अजय पहुंचा था कि बाइक सवार बदमाशों ने उस पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर भाग कर आए तो अजय जमीन पर गिरा हुआ तड़प रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अजय के कमर और पैर में गोली लगी है। पुलिस आननफानन में उसे बाबतपुर स्थित निजी अस्पताल ले गई जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बनारस के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ बड़ागांव प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि वारदात की वजह स्पष्ट कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।