फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mown teacher Srerah

शिक्षक को सरेराह गोलियों से भूना

Thu, 14 Apr 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 14 Apr 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mown teacher Srerah
घ्‍ाटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
कैंट थाना अंतर्गत महावीर मंदिर इलाका बुधवार की रात साढ़े दस गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। दो बाइक से आए बदमाशों ने पुलिस पिकेट के समीप कार सवार प्रवक्ता अभिनव सिंह (28) को गोलियों से छलनी कर डाला। गोली चलने की आवाज सुनकर थोड़ी ही दूर पर खड़ा अभिनव का चचेरा भाई स्नेह दौड़कर मौके पर आया। आननफानन में अभिनव को कार से ही मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभिनव के सिर, गले और सीने पर पिस्टल से करीब से पांच गोली मारी गई है। अभिनव के घरवालों ने जान-पहचान के तीन लोगों पर वारदात को अंजाम देने की शंका जाहिर की है। घटना का कारण जमीन का विवाद और वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। जौनपुर के केराकत के बेहड़ा निवासी तारकेश्वर सिंह के छोटे बेटे अभिनव रामेश्वर राजकीय इंटर कॉलेज में बतौर प्रवक्ता तैनात थे। अभिनव यहां शिवपुर के खुशहाल नगर में रहते थे। अभिनव का ईंट-भट्ठे का भी कारोबार था।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed