{"_id":"57363d924f1c1b496991a028","slug":"monduvadih-station-caught-11-quintals-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुवाडीह स्टेशन पर पकड़ा 11 क्विंटल गांजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडुवाडीह स्टेशन पर पकड़ा 11 क्विंटल गांजा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 14 May 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Monduvadih station caught 11 quintals ganja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने गुरुवार की रात मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर पार्सल में छिपाकर ले जाया जा रहा 11 क्विंटल गांजा पकड़ा। साथ ही, आरोपी को धरदबोचा। जीआरपी कैंट थाने पर किसी अज्ञात शख्स ने फोन पर इस बारे में सूचना दी थी। गिरफ्तारी आरोपी की तलाशी के दौरान पांच लाख 25 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।
कैंट जीआरपी को किसी ने फोन पर सूचना दी थी कि नई दिल्ली-मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस से बड़ी मात्रा में गांजा पार्सल में छिपाकर ले आया जा रहा है। जीआरपी की एक टीम एक्सप्रेस पहुंचने के बाद साथ ही निगरानी में जुट गई। पार्सल से सामान छुड़ाकर ले जाने वालों की चेकिंग के दौरान मंडुवाडीह स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के समीप वासलीगंज, मिर्जापुर निवासी अजय अग्रवाल को पकड़ा गया। लकड़ी की पेटी में छिपाकर ले जाया जा रहा 11 क्विंटल 10 किलो गांजा बरामद हुआ।
सीओ जीआरपी शेषनाथ यादव ने बताया कि अजय के पास से मिले कागजात से पता चला कि उसने पहले डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के लिए पार्सल बुक कराया और फिर वहां से पार्सल की बुकिंग वाराणसी के लिए कराई गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि किसी को शक न होने पाए। सीओ ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। इस कार्रवाई पर जीआरपी टीम को मुख्यालय 35 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।