फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   molestation with teenager girl in chandauli mughalsarai kidnap from azamgarh

आजमगढ़ से किशोरी को अगवा कर ले गया चंदौली, धार्मिक स्थल पर किया दुष्कर्म

Tue, 09 Jul 2019 09:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Jul 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
molestation with teenager girl in chandauli mughalsarai kidnap from azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म चंदौली जिले के मुगलसराय में एक धर्म स्थल पर ले जाकर किया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर गांव के युवक ने चंदौली के मुगलसराय में एक धर्मिक स्थल में ही बंधक बनाकर रखा था। जहां उसने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


किशोरी को ढूंढते हुए परिजन दूसरे दिन मौके पर पहुंचे और मुक्त कराकर घर वापस लेकर आए। परिजनों ने इस मामले में थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने वाला व्यक्ति तरवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके मुताबिक सूरज पुत्र अब्बास अली हैदर अक्सर उसके घर के आसपास आता-जाता रहता था। गांव का ही होने की वजह से इसलिए उसे सभी जानते थे। चार जुलाई को पीड़िता किसी काम से बाजार जा रही थी। रास्ते में सूरज मिल गया।

परिवार की घनिष्ठता का फायदा उठाते हुए किशोरी को अपनी बाइक पर बैठा लिया और बहला-फुसलाकर मुगलसराय लेकर चला गया। वहां सूरज ने किशोरी को एक धर्म स्थल में बंद कर उससे दुष्कर्म किया।

इधर देर तक किशोरी के घर ना लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह सूरज के साथ गई थी। परिवार के लोग अब्बास अली हैदर के घर पहुंचकर पूछताछ की तो जानकारी हुई। पांच जुलाई को मुगलसराय पहुंचकर बंधक बनी किशोरी को मुक्त कराया।

फिलहाल आरोपी फरार है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed