फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Miscreants hurled bombs at the doctor's house

बदमाशों ने डॉक्टर के घर में फेंका बम

Thu, 04 Aug 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 04 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
गिलट बाजार चुप्पेपुर निवासी त्रिमूर्ति अस्पताल के संचालक डॉ. राममूर्ति सिंह के घर में बुधवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक देशी बम पटक कर दहशत फैला दी। धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।    चर्चा रही कि रंगदारी वसूलने के लिए चिकित्सक पर दबाव बनाने की कोशिश में बम फेंका गया है। हालांकि चिकित्सक ने इससे इनकार किया। साथ ही कहा कि उनका किसी से विवाद नहीं है। घटना के बाद परिवार दहशत में है। एसएसपी के आदेश पर डॉ. सिंह की सुरक्षा के लिए एक कांस्टेबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन



डॉ. राममूर्ति सिंह और उनका परिवार सो रहा था, तभी सुबह करीब पांच बजे अचानक तेज धमाका हुआ। परिवार समेत चिकित्सक बाहर निकले तो देखा कि आवास परिसर में धुआं भरा है। कार और आसपास दीवार में जगह-जगह छेद हो गया है। कार के शीशे भी चटक गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो बदमाश सेंट्रल जेल रोड की तरफ से आए और चहारदीवारी से अंदर बम फेंककर गिलट बाजार की ओर भाग निकले। पुलिस ने डॉ. सिंह के अलावा मुहल्ले के कुछ अन्य घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। एसएसपी आकाश कुलहरि और क्राइम ब्रांच ने भी मौका मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि आतिशबाजी वाला बम था। दो बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं। उनकी तस्दीक कराई जा रही है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed