फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ministry of Information and Broadcasting sought report on fraud in Head Post Office Cantt varanasi

वाराणसी के डाकघर में डाका : खातों से गबन पर सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 10 Sep 2019 11:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Sep 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Information and Broadcasting sought report on fraud in Head Post Office Cantt varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रधान डाकघर कैंट में खाताधारकों के खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां शिकायतकर्ताओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, वहीं अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से पीएमजी(पोस्ट मास्टर जनरल) प्रणब कुमार से पूरे मामले में कार्रवाई सहित अन्य मामलों में रिपोर्ट मांगी गई है। इस बीच अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट भी विभाग की ओर से भेजी जा चुकी है। अब तक 392 खातों की जांच में 3.61 करोड़ की धोखाधड़ी की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


डाकघर में 28 अगस्त को खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने का मामला सामने आने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। हर दिन कभी 30 तो कभी 50 यहां तक कि कुछ दिन में 100 शिकायतें भी डाकघर पर पहुंच रही हैं। अब तक शिकायत करने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के पत्रों पर गौर करें तो मामला सात करोड़ तक पहुंच गया है लेकिन विभागीय जांच में अब तक 392 खातों में 3.61 करोड़ की पुष्टि हो चुकी है जबकि जांच जारी है। इस बीच मंत्रालय की ओर से शुरू जांच को लेकर विभाग में हड़कंप मचा है।

अब तक की जांच रिपोर्ट तो भेजी जा चुकी है लेकिन अभी जांच पूरी होने के बाद भी रिपोर्ट दी जाएगी। इसमें मंत्रालय ने खातों से रुपये गायब होने और विभाग की लापरवाही के साथ ही एजेंटों और कर्मचारियों की भूमिका पर भी जानकारी तलब की है।

पोस्ट मास्टर जनरल प्रणब कुमार ने कहा कि मंत्रालय की ओर से मांगी गई रिपोर्ट में अब तक की कार्रवाई सचिव को भेजी जा चुकी है। जांच पूरी होने के बाद फाइनल रिपोर्ट भी जल्द ही भेज दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर लगाई गई जांच टीम भी जल्द ही अपनी जांच पूरी कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed