{"_id":"59a7ff364f1c1bf4278b4965","slug":"mau-two-sides-fighting-for-the-goat-grazing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में बकरी चराने को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊ में बकरी चराने को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग, तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 31 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले में गुरुवार को एक बकरी के सब्जी चर लेने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट एवं हवाई फायरिंग हो गई। इस घटना को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं इस घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद में एक ईंट भट्ठे पर सब्जी बोई गई थी। गुरुवार को गांव के ही अरविंद कुमार की बकरी ईंट भट्ठे पर सब्जियों को चरने लगी।
विज्ञापन
भट्ठे पर काम करने वाले विन्दल ने जब मना किया तो उससे अरविंद कुमार की तू-तू मैं-मैं होने लगी। इस पर विन्दल ने मन्टू को इसकी सूचना दी। मन्टू के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना मन्टू ने अपने साथियों को दी और दोनों तरफ से काफी लोग एकत्रित हो गए। देखते ही देखते वहां हवाई फायरिंग भी होने लगी। पास के गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।