फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mau mosque shooting murder

मऊ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मस्जिद में घुसकर मौलवी को मारी गोली

Fri, 23 Jun 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 23 Jun 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
 mau mosque shooting murder
उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में हुई वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के नसीरपुर गांव में अराजक तत्वों ने गुरुवार की देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।  बाइक से आए बदमाशों ने गांव की मस्जिद में पहले प्रतिबंधित जानवर का मांस फेंका, वहां मौजूद वृद्ध मौलवी के टोकने पर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात से गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक हड़कंप मच गया। एसपी सहित अन्य आलाधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। एसपी के आदेश पर गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा।  
विज्ञापन


 मृत मो. यूनुस (70) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के निवासी थे। गांव निवासी अब्दुल जब्बार (58) के संग मो. यूनुस पाक माह के आखिरी असरे में एतिकाफ में थे। गुुरुवार की रात को तराबीह की नमाज होने के बाद जब सभी रोजेदार घर चले गए तो रात के करीब 11 बजे मो. युनुस और अब्दुल जब्बार मस्जिद परिसर में खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्बार के अनुुसार तभी दो युवक वहां पहुंचे, इस दौरान एक ने बोरा फेंका। अंधेरा होने के कारण दोनों बोरे में क्या है, यह देख नही पाए, लेकिन यूनुस ने टोका, कौन है क्या फेंके हो। इतनी बात पर युवकों में से एक ने यूनुस को लक्ष्य कर फायर कर दिया। गोली यूनुस के बाएं तरफ कमर पर लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। यह देख जब्बार अवाक रह गया।

उसके शोर मचाने पर जब तक लोग जुटे। थोड़ी देर में मौके पर गांव और घायल के परिवार के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन सैदपुर जाते जाते यूनुस की मौत हो गई।

दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सरायलखंसी के साथ अन्य थाने की पुलिस पहुंची। बाद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एएसपी शिवाजी शुक्ला मय फोर्स अस्पताल पहुंचे। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार करने के साथ गांव में फोर्स तैनात कराने का आदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रमजान माह के आखिर में ईद पर्व के करीब होने पर इस तरह की घटना को अंजाम देने के पीछे बड़ी साजिश है। वैसे पुलिस हर बिंदुओं पर पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।      

घटना से आहत है दोनों समुदाय के लोग

 mau mosque shooting murder
गांव का हर वर्ग मर्माहत - फोटो : अमर उजाला
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में गुरुवार की रात हुई घटना से गांव का हर वर्ग मर्माहत है। नसीरपुर गांव की कुल आबादी छह हजार के करीब है, इसमें छह सौ के करीब मुसलमान और शेष आबादी हिंदू वर्ग के विभिन्न जातियों की है।

गांव की गंगा जमुनी तहजीब का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक समय था कि यहां के मुसमान फाग और चैता तो हिंदू वर्ग ताजिया उठाता था। गांव निवासी व पूर्व प्रधान हरिबदन यादव घटना से बहुत ही दुखी थे, बोले यूनुस गांव का नहीं दुनिया का सबसे शरीफ इंसान था।

जबकि गांव के मुसलिम समुुदाय के रईस, अबुलकैैश, अब्दुल रहमान, मो. शाकिब, सिकंदर आदि ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करे। प्रधान वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस गांव में एक लड़ाई झगड़ा का एक भी मामला थाने में दर्ज नहीं है।

ऐसे में इस घटना को जिसने अंजाम दिया, गांव की आपसी सद्भाव को ठेस पहुंचाने का काम किया। सभी का मानना था कि इस घटना के पीछे गांव के किसी न किसी व्यक्ति की संलिप्तता है। 
 

विडियोग्राफी के बीच संपन्न हुआ पोस्टमार्टम

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में गुरुवार की रात हुई घटना में बदमाशों की गोली के शिकार हुए यूनुस के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार की दोपहर दो बजे के बाद किया गया। इस दौरान पहले शव का एक्सरे कराया गया। इसके बाद दो डाक्टरों की टीम ने विडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम का कार्य संपन्न किया। बताते चले पीएम में यूनुस को एक गोली लगना पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed