{"_id":"58f4c99f4f1c1b1b74471675","slug":"maoists-killed-men-eyes-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादियों ने मुखबिर बताकर मार डाला, आंखे निकालीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माओवादियों ने मुखबिर बताकर मार डाला, आंखे निकालीं
ब्यूरो, अमर उजाला, गया
Updated Mon, 17 Apr 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Maoists killed men
- फोटो : अमर उजाला
गया के बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र के लुटुआ थाना के एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) छोटू साव को माओवादियों ने पुलिस मुखबिर बता कर बेरहमी से मार डाला। रविवार को गेजना गांव के पास जंगल से छोटू का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
हत्या के बाद माओवादियों ने शव के पास एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें पुलिस मुखबिर एसपीओ को इसी तरह की सजा देने की बात कही गई है। माओवादियों ने छोटू को पहले गोली मारी है।
विज्ञापन
फिर उसकी आंख निकाल ली। इस घटना से जहां पुलिस सकते में है,ं वहीं आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।
