{"_id":"5d9f06e48ebc3e93d8448c27","slug":"many-child-student-injured-in-school-bus-roadways-collision-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: स्कूल बस और रोडवेज आपस में टकराई, 18 मासूम बच्चे घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसा: स्कूल बस और रोडवेज आपस में टकराई, 18 मासूम बच्चे घायल, चार की हालत गंभीर
Thu, 10 Oct 2019 03:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Oct 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस और डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बच्चों से भरी स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जिले में रोडवेज बस और स्कूली बच्चों से भरी बस आपस में टकरा गई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेदू पुल के पास गुरुवार की दोपहर संत कीनाराम विद्यालय की स्कूल बस और सरकारी रोडवेज बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। स्कूल बस में सवार चालक और 18 मासूम बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं इसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।