फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manoj wanted accused arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी मनोज गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 27 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Manoj wanted accused arrested in police encounter
पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी मनोज गिरफ्तार
अर्दली बाजार में पिछले हफ्ते हुई प्रवक्ता अभिनव सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को भोर में वांछित बदमाश मनोज सिंह को हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के बीहड़ा निवासी तारकेश्वर सिंह का बेटा अभिनव में रामेश्वर स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता था। शिवपुर स्थित खुशहाल नगर कॉलोनी में वह रहता था।
विज्ञापन


13 अप्रैल की रात वह अपने चाचा की एसयूवी से अर्दली बाजार क्षेत्र के महावीर मंदिर चौराहे पहुंचा, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला था शिवपुर के जैपार निवासी मनोज, उंदी निवासी अमित सिंह और हीरालाल ने हत्या की है। दोनों गुटों में ईंट सप्लाई को लेकर विवाद था। अमित को एसटीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


मंगलवार की भोर में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित मनोज इलाहाबाद भागने वाला है। पुलिस ने मोहनसराय में उसकी घेरेबंदी कर ली। बाइक सवार मनोज को रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि व्यवसाय की प्रतिद्वंद्विता में हत्या की है। अभिनव चाहता था कि हम शिवपुर क्षेत्र में ईंट सप्लाई न करें। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed