{"_id":"5d653f1e8ebc3e015c0c9373","slug":"man-suicide-hanged-in-toilet-of-pannuganj-police-station-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : थाने में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस महकमे में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र : थाने में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस महकमे में हड़कंप
Tue, 27 Aug 2019 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Aug 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र के जिला अस्पताल में घटना की जानकारी लेते एएसपी ओपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक थाने में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिले के पन्नूगंज थाने में मंगलवार की शाम चोरी के आरोप में पकड़े गए शिवम शुक्ला ने शौचालय में पैजामा के नाड़ा से फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मी युवक को लेकर पीएसची तियरा पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : दो युवतियों ने दिन दहाड़े युवक को चाकू घोंपकर मार डाला, मृतक को खोजते हुए घर तक गईं थी दोनों
विज्ञापन
चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे, जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव का रहने वाला है। जिला अस्पताल में एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं।