{"_id":"5d4937a08ebc3e6ca9218181","slug":"man-suicide-hanged-dead-body-found-in-hotel-mughalsarai-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलट के कमरे में फंदे से लटका शव, सड़ चुका था शव, पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होलट के कमरे में फंदे से लटका शव, सड़ चुका था शव, पुलिस ने कब्जे में लिया
Tue, 06 Aug 2019 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में धर्मशाला रोड स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह एक कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह होटल कर्मी कमरा नंबर- 105 में गया तो दुर्गंध आने लगी। उसने होटल मैनेजर लालू गुप्ता को सूचना दी। खिड़की से झांक कर देखा तो युवक का शव लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कमरा तोड़कर अंदर गए और शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
होटल में मिले अभिलेख के मुताबिक मृतक का नाम विक्की सोनी(25) निवासी दानापुर पटना का है। उसने शनिवार सुबह चार बजे करीब होटल में कमरा लिया था। पुलिस के अनुसार युवक ने किन परिस्थिति में फांसी लगाई है। इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अनुमान है कि युवक ने शनिवार सुबह में ही फांसी लगाई होगी। इसी वजह से शव सड़ चुका है।
विज्ञापन