{"_id":"5f47941524145267983ef08b","slug":"man-ran-away-after-firing-at-madical-store-saw-before-sanitizer-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मेडिकल स्टोर पर युवक सैनिटाइजर देखने के बाद फायरिंग कर भागा, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: मेडिकल स्टोर पर युवक सैनिटाइजर देखने के बाद फायरिंग कर भागा, दहशत
Thu, 27 Aug 2020 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Aug 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग के बाद बरामद खोखा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भेलूपुर थाना के जेपीएस नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गुरुवार की दोपहर एक युवक अचानक फायरिंग कर भाग निकला। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सभी लोग युवक की करतूत से सन्न रह गए। मौके से बरामद खोखे को कब्जे में लेकर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जेपीएस नगर मोड़ पर एक मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर में दोपहर में एक युवक पैदल ही आया और सैनिटाइजर देखने लगा। लगभग 15 मिनट बाद वापस पैदल ही जाने के दौरान वह तमंचे से फायरिंग कर दिया।
विज्ञापन
संयोग अच्छा था कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। दुकानदार अवलेशपुर निवासी बसंत कुमार के अनुसार, उनकी किसी से किसी किस्म की रंजिश नहीं है और समझ में नहीं आ रहा है कि युवक ने ऐसा क्यों किया। इस घटना से मेडिकल स्टोर और उसके आसपास मौजूद लोग खासे भयभीत दिखे।
विज्ञापन