आजमगढ़ में रंजिश के चलते भतीजे ने चाचा को लाठियों से पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवा थाना क्षेत्र के जंग बहादुर सिंह (50) पुत्र जामवंत सिंह निवासी नई बस्ती सोमवार देर शाम पड़ोस के मोहल्ले में बच्चों के साथ दावत खाने गए थे। रात करीब बजे साइकिल से वापस लौट रहे थे। मोहल्ले में ही रिश्ते के भतीजे आदि ने लाठियों से पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ बच्चों ने घर पर इसकी सूचना दी। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हालत में जंग बहादुर सिंह को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जंग बहादुर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि पारिवारिक रंजिश में रिश्ते के भतीजे आदि ने पीट कर हत्या की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गोली मारकर रुपये लूटे
जानकारी के मुताबिक सुरेश भारती यूनियन बैंक ऑफ इंडिया निहोरगंज में बैंक मित्र का काम करता था। शाम के लगभग आठ बजे निहोरगंज से अपने घर कपसेठा जा रहा था कि गांव के पास में शौच करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसके दाहिने हाथ में गोली मार दी।
इसके बाद 50000 रूपये बाइक से निकाल कर फरार हो गए। सुरेश के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।