{"_id":"5cadf5a2bdec2213f32f8b18","slug":"man-killed-by-shot-on-road-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : सरेशाम अधेड़ की गोली मार कर हत्या, जमीनी विवाद को ध्यान में रख पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर : सरेशाम अधेड़ की गोली मार कर हत्या, जमीनी विवाद को ध्यान में रख पुलिस कर रही जांच
Wed, 10 Apr 2019 07:24 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 10 Apr 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
मृतक के पास जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार दी। बुधवार शाम को यह वारदात तब हुई जब अधेड़ अपनी बेटी की ससुराल से अपने घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के इकरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव (55) सैदपुर बाजार में अपने बेटी की ससुराल गए थे। सुरेंद्र बुधवार शाम को अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने हीरानंदपुर चट्टी के पास सुरेंद्र यादव को रोक लिया। इसके बाद सुरेंद्र को गोली मार कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त की। साथ ही परिजनों को फोन कर के सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर सुरेंद्र की हत्या की गई है।
विज्ञापन