{"_id":"59e240934f1c1b9e678b5c4e","slug":"maid-throwed-to-scarpio-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में युवती को बेहोशी की हालत में स्कार्पियो से फेंका, गैंगरेप होने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में युवती को बेहोशी की हालत में स्कार्पियो से फेंका, गैंगरेप होने की आशंका
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
युवती को महिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। देर शाम कुछ स्कार्पियों सवारों ने एक युवती को बेहोशी की हालत में गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। युवती से गैंगरेप होने की चर्चा है।
लोगों ने बाइक से काफी दूर तक गाड़ी का पीछा किया, साथ ही यूपी 100 पर पुलिस को भी सूचना दी गई। यूपी 100 पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने का प्रयास किया साथ ही अन्य थानों की पुलिस को भी सूचना दी तो शहर कोतवाली पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
गाड़ी में एक आरोपी बैठा हुआ था जबकि अन्य फरार हो गए। यह भी चर्चा है कि गाड़ी एक बड़े दल के नेता की होने की वजह से पुलिस ने बगैर लिखापढ़ी के उसे छोड़ दिया। गांव वालों ने अनुसार घटना की सूचना मिलने पर रौनापार थाने की पुलिस ने युवती को पहले सीएचसी बिलरियागंज ले गए।
वहां से डाक्टरों ने महिला अस्पताल रेफर किया। महिला अस्पताल में युवती का गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताते हैं वाराणसी में एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के माहापारा गांव के लोगों के मुताबिक काले रंग की एक स्कार्पियों में सवार चार से पांच लोग शुक्रवार की शाम सात बजे गांव के पास स्कार्पियो से एक युवती को बेहोशी की हालत में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
लोगों ने बाइक से काफी दूर तक गाड़ी का पीछा किया, साथ ही यूपी 100 पर पुलिस को भी सूचना दी गई। यूपी 100 पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने का प्रयास किया साथ ही अन्य थानों की पुलिस को भी सूचना दी तो शहर कोतवाली पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
गाड़ी में एक आरोपी बैठा हुआ था जबकि अन्य फरार हो गए। यह भी चर्चा है कि गाड़ी एक बड़े दल के नेता की होने की वजह से पुलिस ने बगैर लिखापढ़ी के उसे छोड़ दिया। गांव वालों ने अनुसार घटना की सूचना मिलने पर रौनापार थाने की पुलिस ने युवती को पहले सीएचसी बिलरियागंज ले गए।
वहां से डाक्टरों ने महिला अस्पताल रेफर किया। महिला अस्पताल में युवती का गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताते हैं वाराणसी में एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घटना को बताया अफवाह
एसपी अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों के मुताबिक स्कार्पियो सवारों ने युवती से गैंगरेप करने के बाद उसे फेंक दिया है। रौनापार थाने की पुलिस की मानें तो युवती को वाराणसी में भर्ती कराया गया है। बलात्कार जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
उधर शनिवार की दोपहर एसपी अजय कुमार साहनी, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह, एसओ रौनापार के कोतवाली में मौजूद होने से भी अटकलों का बाजार गरम रहा। लेकिन किसी ने भी युवती के मिलने या गैंगरेप कर फेंकने जैसी बात को नहीं स्वीकार किया। ना ही थाने में सूचना देने की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी का कहना है कि ना किसी युवती से गैंगरेप हुआ, ना ही कोई स्कार्पियो पकड़ी और छोड़ी गई है। यह सब महज अफवाह है।