{"_id":"5926ac8b4f1c1b6011536116","slug":"love-couple-died-in-car-accident-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के बाबतपुर में कार पलटी, मौसरे भाई-बहन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी के बाबतपुर में कार पलटी, मौसरे भाई-बहन की मौत
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 25 May 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद गड्ढ़े में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बाबतपुर गांव में गुरुवार को कार को ओवरटेक करते समय सामने आए ट्रक से टकराने से बचने के चक्कर में जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रही अल्टो कार सड़क किनारे स्थित मकान की दीवार से टकराकर गड्ढे में पलट गई।
हादसे की जानकारी पाकर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने कार सवार युवक और युवती को नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के पास से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त जौनपुर जिला निवासी मौसरे भाई-बहन सलमान हैदर (24) और साफिया फातिमा (22) के तौर पर हुई।
पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को घटना की जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त हुई कार किसकी थी, यह सलमान और साफिया के परिवार वाले पुलिस को नहीं बता सके।
विज्ञापन
जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला निवासी सैयद फजले का इकलौता बेटा सलमान हैदर गुरुवार की सुबह बनारस में एक दोस्त की शादी में शामिल होने की बात कह कर घर से निकला था। वह एमबीए की पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तलाश कर रहा था।
उधर, जौनपुर के सैदनपुर मुरादगंज निवासी हसन अब्बास की बेटी साफिया फातिमा कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी। दोपहर में सलमान और साफिया की मौत की खबर उनके परिवारीजनों के पास पहुंची तो सभी अवाक रह गए।
पुलिस ने बताया कि यह कार हादसा ओवरटेक करने के कारण हुआ। ओवरटेक के दौरान सामने आए ट्रक से बचने के फेर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक मकान की दीवार से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया।
हादसे में मौत की जानकारी बड़ागांव थाने पहुंचे सलमान के परिवारीजनों ने साफिया को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस की पूछताछ में भी साफिया के बारे में अनभिज्ञता जताई।
इसके थोड़ी ही देर बाद पहुंचे साफिया के भाई अली खान ने पुलिस को बताया कि दोनों मौसरे भाई-बहन थे। हालांकि दोनों कहां और क्यों जा रहे थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

Trending Videos
बच्चों पर विश्वास किया तो खुद के साथ हुआ धोखा
बाबतपुर गांव में हादसे में सलमान और साफिया की दर्दनाक मौत की जानकारी बड़ागांव थाने पर इलाकाई लोग भी जुटे थे। सलमान और साफिया अपने घरवालों से झूठ बोलकर जौनपुर से बनारस की ओर आ रहे थे, ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई तो सभी काफी दुखी दिखे।
ग्रामीणों का कहना था कि बच्चों की बात पर मां-बाप ने विश्वास कर लिया तो खुद उनके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ। सलमान और साफिया के मां-बाप को अब जिंदगी भर इस बात का गम रहेगा कि क्यों उन्होंने अपने बच्चों की झूठी बातों पर विश्वास किया था।
जौनपुर निवासी सरफराज के नाम पंजीकृत है कार
जिस कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से सलमान और साफिया की मौत हुई, उसके बारे में दोनों के परिवारीजनोें को भी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने पता लगाया तो सामने आया कि उक्त अल्टो कार जौनपुर आरटीओ में सरफराज अहमद के नाम से रजिस्टर्ड है। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि सरफराज की जल्द ही तस्दीक कर ली जाएगी।