फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   loot with old man of 30 thousend rupees throw tea on his kurta in lanka varanasi

वाराणसी: उचक्कों ने बुजुर्ग को बनाया शिकार, कुर्ते पर चाय डालकर उड़ा लिया रुपयों से भरा बैग

Thu, 26 Sep 2019 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Sep 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
loot with old man of 30 thousend rupees throw tea on his kurta in lanka varanasi
पीड़ित श्रीप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में दो उचक्कों ने गुरुवार को बुजुर्ग को बड़ी शातिराना तरीके से गुमराह किया और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। पीड़ित ने इस बारे में नजदीकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के रामापुरा पवई के रहने वाले रिटायर्ड अध्यापक श्रीप्रकाश पांडेय गुरुवार को वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र में बीएचयू अस्पताल आए थे। इसके बाद वह बीएचयू अस्पताल के पास छोटा गेट के सामने एक चाय की दुकान पर रुक गए। वहीं पर दोनों उचक्कों ने उनको गुमराह कर 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने बुजुर्ग के कुर्ते पर पीछे से चाय डालने के बाद उसे धुलवाने के बहाने उनको उसी में फंसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने श्रीप्रकाश के साथ मे आए उनके पोते प्रशांत को कुर्ता धोने में फंसा दिया। कुर्ता को लेकर जैसे धोने के लिए हैंडपंप पर प्रशांत पहुंचा। इस दौरान दोनों युवक फिर से श्रीप्रकाश के पास पहुंचे और उनके पीछे दस-दस रुपये के नोट गिरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद युवकों ने बताया कि आपका पैसा गिरा है। पैसे को उठाने के लिए जैसे श्रीप्रकाश नीचे झुके उसी दौरान दोनों युवक उनका बैग लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संकट मोचन ईश्वर दयाल दुबे और सीओ भेलुपुर सुधीर जयसवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।

रामापुरा के पवई आजमगढ़ के रहने वाले श्रीप्रकाश संस्कृत कॉलेज से रिटायर्ड हैं। लीवर में दिक्कत होने पर दिखाने के लिए सरसुंदर लाल अस्पताल पहुंचे थे। गैस्ट्रोलॉजी विभाग में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने जांच कराने के लिए लिखा। ब्लड को जांच में देने के बाद वह चाय पीने के लिए छोटा गेट के सामने स्थित दुकान पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed