फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lawyer and doctor fight in lal bahadur shastri hospital varanasi

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल: इलाज में देरी पर भिड़े वकील-डॉक्टर, ठप कर दिया कामकाज

Fri, 05 May 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 05 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
lawyer and doctor fight in lal bahadur shastri hospital varanasi
लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला
लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में शुक्रवार को बेटे का इलाज कराने गए अधिवक्ता और डॉक्टरों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। अधिवक्ता इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


डॉक्टरों और कर्मचारियों ने इसका विरोध करते हुए कामकाज ठप कर दिया। कुछ देर बाद डॉक्टर अधिवक्ता पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंच गए। यहां भी दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और हाथापाई हुई।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट आदि अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। अस्पताल में हंगामे की वजह से दूरदराज से आने वाले मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब पौने आठ बजे अधिवक्ता अरुण राय अपने पुत्र अंकित (19) को लेकर इमरजेंसी में पहुंचे। अंकित किला रोड पर हुए सड़क हादसे में जख्मी हो गया था। यहां तैनात डॉ. शिवशंकर, फार्मासिस्ट अनिल मौर्य, वार्ड ब्वाय संतोष से उनकी कहासुनी होने लगी। अधिवक्ता ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इसी बीच किसी ने पगली घंटी बजा दी और देखते-देखते वहां अन्य डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ जुट गए। उधर, साथी के साथ बवाल की सूचना पर तमाम अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रामनगर एसओ ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि विवाद यहीं थमा नहीं। अपनी सुरक्षा पर खतरा बताते हुए डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया और मुकदमा दर्ज कराने रामनगर थाने पहुंच गए। 


उधर, थाने पर भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बवाल बढ़ता देख लंका, कोतवाली, आदमपुर थानों से बड़ी संख्या में फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने डॉक्टरों की तरफ  से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि वकीलों की ओर से दी गई तहरीर पर अभी कार्रवाई नहीं हुई है।  

अधिवक्ताओं ने बुलाई आमसभा


अधिवक्ता के पुत्र के इलाज में लापरवाही और अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में सेंट्रल बार एसोसिएशन में शनिवार को आमसभा की बैठक बुलाई है। आमसभा का प्रस्ताव डॉ. संजय सिंह गुड्डू, कपिलदेव नारायण सिंह आदि अधिवक्ताओं ने दिया जिस पर अध्यक्ष ने सहमति जताई। महामंत्री ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed