{"_id":"57a106214f1c1b56152ba423","slug":"kunc-killing-elderly-head-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर कूंच कर अधेड़ की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर कूंच कर अधेड़ की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 03 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका-अस्सी मार्ग पर सहोदरबीर पुलिया के समीप स्थित रामानुज कोठी परिसर में मंगलवार की सुबह अभय कृष्ण अग्रवाल (56) का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। अभय का सिर कूंचा गया था और आंख पर गहरे जख्म थे। लंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
अस्सी स्थित रामानुज कोठी परिसर में संस्कृत महाविद्यालय है। इसी परिसर में सुबह खून से लथपथ एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की जेब में पांच सौ रुपये और पास ही साइकल और टिफिन पड़ा था। क्षेत्र के लोगों की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने शव की शिनाख्त चौक क्षेत्र निवासी और बांसफाटक स्थित एक कपड़े के शोरूम के मैनेजर अभय कृष्ण के तौर पर की। अभय लंका क्षेत्र के भोगाबीर में किराये के मकान में पत्नी ऊषा और इकलौती बेटी नमन के साथ रहते थे।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचीं पत्नी ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे तक अभय दूकान से घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। ऊषा ने अपने भाई संजय की भी मदद ली लेकिन जब अभय का पता नहीं चला तो उन्होंने भेलूपुर और दशाश्वमेध पुलिस को सूचना दी। पत्नी के अनुसार अभय शांत प्रवृत्ति के और अपने काम से मतलब रखने वाले थे। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।