फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Killing of a stocky goddess Bhandari

चाकू से गोदकर भंडारी की हत्या

Tue, 07 Mar 2017 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 07 Mar 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
Killing of a stocky goddess Bhandari
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अस्सी स्थित मारवाड़ी सेवा संघ के भोजनालय केे भंडारी नीलकंठ तिवारी (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह नीलकंठ का शव सीरगोवर्धनपुर में लौटूबीर पुलिया के समीप खून से लथपथ मिला। मां ननकी देवी की तहरीर पर लंका थाने में नीलकंठ की पत्नी लक्ष्मी और जीजा गणेशू तथा मुन्ना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिया के पास ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो लंका पुलिस को सूचना दी। युवक पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस पहुंची तो मृतक की जेब में मौजूद मोबाइल फोन की घंटी बजी। पुलिस ने रिसीव किया तो उसकी पहचान नीलकंठ के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना ननकी देवी को दी। ननकी ने बताया कि वह और नीलकंठ दोनों मारवाड़ी सेवा संघ के भोजनालय में काम करते थे। रविवार रात दोनों घर पहुंचे तो छोटे दामाद मुन्ना ने नीलकंठ को फोन किया। बताया कि लक्ष्मी और गणेशू ने कोर्ट में शादी कर ली है। नरिया में किराए के मकान से वह कागजात ले जाए। नीलकंठ घर से निकला तो लौटा नहीं।
विज्ञापन


ननकी ने बताया कि नीलकंठ के तीन बच्चे खरगोश, नंदिनी और पवन हैं। लक्ष्मी के साथ खरगोश और पवन रहते हैं। नंदिनी हमारे साथ रहती है। पांच-छह दिन से लक्ष्मी फोन करके नंदिनी को उसे देने का दबाव नीलकंठ पर बना रही थी। ननकी का आरोप है कि लक्ष्मी और गणेशू के बीच में नीलकंठ बाधक बन रहा था। उसके मकान पर दोनों दामाद कब्जा करना चाहते हैं। इसी वजह से तीनों ने मिलकर नीलकंठ की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नरिया स्थित किराए के मकान पर छापेमारी की लेकिन उनका पता नहीं लगा। उधर, पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हुई इस घटना से पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए। लंका इंस्पेक्टर को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की ताकीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed