{"_id":"59d3e3024f1c1bae538b5a22","slug":"kidnapping-of-businessman-and-his-son-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में कफन खरीदने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी पिता-पुत्र को किया अगवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में कफन खरीदने के बहाने पहुंचे बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी पिता-पुत्र को किया अगवा
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kidnap
चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा गांव से बदमाशों ने मंगलवार की भोर में कफन खरीदने के बहाने कपड़ा व्यवसायी पिता-पुत्र का अपहरण कर लिया। घर वालों ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
बताया जा रहा है कि व्यवसायी ने कई लोगों से सूद पर रुपये लिए हैं। वाराणसी के व्यापारियों का भी कर्ज है। कर्ज भरने के लिए एक मकान भी बेच चुका है। अदलपुरा निवासी अशोक केसरी (45) की कपड़े की दूकान है। दूकान घर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर है।
परिवार के लोगों के अनुसार मंगलवार की भोर में तीन बजे कुछ लोग घर पर आए और अशोक को बुलाकर कफन देने के लिए कहा।कफन देने के लिए अशोक, पुत्र कल्लू केशरी (22) के साथ घर से सौ मीटर दूर दूकान गया।
विज्ञापन
इसके बाद नहीं लौटा। इंतजार के बाद बाद दोनों सुबह तक भी नहीं लौटे तो घर वालों ने मोबाइल फोन पर संपर्क किया लेकिन दोनों के मोबाइल बंद मिले। दूकान पर जाकर देखा को शटर में ताला लटक रहा था और उसकी चाभी दूकान के बाहर पड़ी थी।
तब घर वालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही अदलपुरा चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। शाम को अशोक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन हफीजुर्रहमान ने बताया कि अदलपुरा निवासी पिता-पुत्र के अपहरण की घटना संदिग्ध है। फिर भी पुलिस जांच रही है। जल्द ही घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।